Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी मिली

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वे 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में आईपीएस रैंक हासिल की और दूसरे प्रयास में आईएएस बने।

उन्होंने 3 सितंबर 2012 को आईएएस सेवा ज्वाइन की थी। प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद अगस्त 2014 में वे राजनांदगांव में एसडीएम बने। वे राजनांदगांव और सूरजपुर में जिला पंचायत के सीईओ भी रहे हैं।

रजत बंसल रायपुर नगर निगम के कमिश्नर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे धमतरी, बस्तर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके पिता वन सेवा के अधिकारी रहे हैं। रजत बंसल का जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा लखनऊ के लॉ मार्टिनियर स्कूल और दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम से हुई है। 10वीं कक्षा में उन्होंने अपने स्कूल में टॉप किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई