गरियाबंद में गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नाले की गैस से चाय बनाकर जताया विरोध

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर नगर में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बस स्टैंड तक पहुंची और वापस पंचायत कार्यालय के सामने नाले के पास प्रतीकात्मक रूप से नाले की गैस से चाय बनाने का प्रयास किया गया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

IMG 0371

नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश

कांग्रेस कार्यकर्ता चाय बनाने के बर्तन और कुल्हड़ लेकर नाले के पास पहुंचे और चूल्हा जलाकर चाय बनाने की कोशिश की। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान जरूर खींचा।

दरअसल, हाल ही में नरेंद्र मोदी से जुड़ा नाले की गैस से चाय बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने यह प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

यह प्रदर्शन रामकृष्ण ध्रुव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नाले की गैस से चाय बनाने जैसी बातें करते हैं, लेकिन इससे आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर लगातार महंगे होते जा रहे हैं और आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को जनता की परेशानियों की याद दिलाने के लिए किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सड़क किनारे हुए इस अनोखे प्रदर्शन की पूरे इलाके में चर्चा होती रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई