Amit Jogi Joins: अमित जोगी का बेलतरा विधायक पर तीखा प्रहार: “गरीबों के वोट लेकर माफियाओं के नोट में डूबे सुशांत शुक्ला”
अमित जोगी की हुंकार- जनता की ज़मीन पर क़ब्ज़ा बर्दाश्त नहीं, विधायक की चुप्पी संदेहास्पद

बिलासपुर लिंगियाडीह में अपनी ज़मीन और अधिकारों की रक्षा के लिए पिछले 115 दिनों से जारी वृहद जन आंदोलन (Amit Jogi Joins) उस समय और भी तेज़ हो गया, जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुखिया अमित जोगी खुद प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। आंदोलनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी व्यथा सुनने के बाद अमित जोगी ने सत्तापक्ष और भू-माफियाओं के गठजोड़ पर तीखा हमला बोला।
लिंगियाडीह जन आंदोलन में पहुंचे अमित जोगी, प्रदर्शनकारियों को दिया अपना समर्थन (Amit Jogi Joins)
जोगी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक को अब जनता के वोट नहीं बल्कि माफियाओं के नोट पसंद आने लगे हैं, जिसके कारण गरीबों के हितों की रक्षा करने में वे पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली भू-माफियाओं ने क्षेत्र की जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है और अब वे अपने निजी मुनाफे के लिए प्रशासन के साथ मिलकर वहां विकास की आड़ में अवैध रूप से सड़कें और पार्क बनवाने का दबाव बना रहे हैं।
जोगी ने भावुक होते हुए संत कबीरदास जी के दोहे का उल्लेख कर नेताओं को चेतावनी दी कि ‘गरीब की आह’ में बहुत शक्ति होती है जिससे कोई नहीं बच सकता। उन्होंने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय नेता यहाँ से सैकड़ों बार गुजरे होंगे, लेकिन 115 दिनों से संघर्ष कर रहे इन गरीबों का हाल जानने की फुर्सत किसी को नहीं मिली। अंत में, उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि हम सीधे-साधे छत्तीसगढ़िया जरूर हैं, लेकिन अगर गरीबों के आशियाने की एक ईंट भी हटाई गई, तो हम अपना उग्र रूप दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे





