रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का आरोप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक से पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि एक कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक के बट से मारा और उसका कॉलर पकड़कर पीछे धकेल दिया।

घटना छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित युवक नागेश साहू हैं, जो भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार 12 मार्च की रात नागेश साहू पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे। उसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो कॉन्स्टेबल वहां पहुंचे और आसपास खड़े लोगों को हटाने लगे। अधिकांश लोग वहां से चले गए, लेकिन नागेश साहू और उनके कुछ साथी वहीं खड़े रहे।

इस पर एक कॉन्स्टेबल ने बंदूक उल्टी कर उसके बट से नागेश साहू को मारा और कॉलर पकड़कर पीछे धकेल दिया। इसके बाद उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया। घटना के दौरान अन्य लोगों के साथ पुलिसकर्मी हाथ मिलाते भी नजर आए।

भाजपा नेता आनंद साहू ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे और बिना किसी वजह के उनके भाई के साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि उनका भाई किसी अपराध में शामिल नहीं था और सिर्फ वहां खड़ा था।

आनंद साहू ने कहा कि इस घटना की शिकायत दुर्ग एसपी से की जाएगी और मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है, लेकिन इस तरह की घटनाएं गलत संदेश देती हैं।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय दोनों कॉन्स्टेबल की ड्यूटी पावर हाउस स्थित सराफा बाजार में लगाई गई थी। इसके बावजूद वे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों को हटाने लगे।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई