धान खरीदी पर कांग्रेस का सवालों का घेरा, मंत्री दयालदास बघेल पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने आज विधानसभा में मंत्री दयालदास बघेल को घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। स्पष्ट जवाब न मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

विधानसभा के प्रश्नकाल में विधायक लखेश्वर बघेल ने वर्ष 2025-26 में हुई धान खरीदी और उसके उठाव का सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि धान खरीदी कब शुरू हुई और किस्तों का क्या हाल है। इसके जवाब में मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बस्तर संभाग में कुल 46,846.86, बीजापुर में 21,888.59, दंतेवाड़ा में 9,757, कांकेर में 1,47,528.3, कोंडागांव में 58,911.78, नारायणपुर में 17,383.06 और सुकमा में 16,608.14 मीट्रिक टन धान उठाया गया।

विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि किसान लगातार एसडीएम कार्यालय और अन्य जगहों पर चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने पूछा कि कितने किसानों को वनाधिकार संख्या जारी है और कितने ऋणधारी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया कि बस्तर के कितने किसानों का दूसरा टोकन कट गया लेकिन धान नहीं बिक पाया और क्या उनके कर्ज की माफी होगी। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भी ऋणी किसानों का धान नहीं खरीदा गया था।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पूछा कि बस्तर संभाग के आदिवासी 32,200 से अधिक किसानों से धान क्यों नहीं खरीदा गया और किसानों का कर्ज कौन चुकाएगा। खाद्य मंत्री ने जवाब दिया कि जो किसान धान खरीदी केंद्र तक लाए, उनका धान खरीदा गया, जो नहीं लाए उनका धान नहीं खरीदा गया। लखमा ने कहा कि जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया, उनका कर्ज कौन पटाएगा, यह अभी भी अनसुलझा है।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर सुपरविजन और जवाबदेही की मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई