The couple hanged themselves: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, सालभर पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव….
घरेलू कलह ने उजाड़ा घर: चाटीडीह के दंपति ने राधिका विहार के पास लगाई फांसी

बिलासपुर जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, (The couple hanged themselves) जहाँ सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति चाटीडीह इलाके के रहने वाले थे, जिनकी शादी को अभी महज एक साल ही बीता था।
घरेलू कलह ने उजाड़ा घर (The couple hanged themselves)
दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच और स्थानीय चर्चाओं के आधार पर इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य वजह घरेलू विवाद को माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है…….





