Vehicle checking campaign: कोटा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही
नाबालिग चालक, ओवरलोड वाहन एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

कोटा क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए (Vehicle checking campaign) नाका चौक में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 30 से 35 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान 04 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 02 वाहन ओवरलोड चलते पाए गए, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही, (Vehicle checking campaign)
इसके अतिरिक्त 01 अन्य वाहन पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा 01 नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वाहन जांच के दौरान शांति भंग करने और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करने वाले 02 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया इसके साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिगों को वाहन न सौंपें तथा ओवरलोडिंग से बचें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके…….





