Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इजराइल का ‘Hexagon of Alliances’ प्लान: मोदी दौरे से पहले नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘Hexagon of Alliances’ नाम से एक नए रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की है। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे से ठीक पहले किया गया है।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वह अपने “प्यारे दोस्त” पीएम मोदी के ऐतिहासिक दौरे को लेकर उत्साहित हैं और भारत-इजराइल संबंधों को इनोवेशन, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टि पर आधारित मजबूत साझेदारी बताया।

क्या है ‘Hexagon of Alliances’?

नेतन्याहू के मुताबिक, यह छह देशों का एक फ्रेमवर्क होगा, जिसमें भारत, ग्रीस, साइप्रस के साथ कुछ अरब, अफ्रीकी और एशियाई देश शामिल हो सकते हैं।

इसका उद्देश्य उन “कट्टरपंथी दुश्मनों” के खिलाफ एकजुट होना है, जिन्हें इजराइल क्षेत्रीय अस्थिरता के लिए जिम्मेदार मानता है। विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल ईरान-समर्थित “Axis of Resistance” के जवाब में देखी जा रही है।

IMEC से जुड़ा विजन

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गठबंधन India-Middle East-Europe Economic Corridor (IMEC) जैसे कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के विजन से मिलता-जुलता हो सकता है। इसका फोकस आर्थिक सहयोग, कूटनीतिक तालमेल और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना है।

हमास की प्रतिक्रिया

हमास के प्रवक्ता हेजम कासिम ने इस योजना को खारिज करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय समीकरणों को इस तरह बदलने की कोशिश है जिससे “कब्जे वाले देशों” के हित पूरे हों।

भारत के लिए क्या मायने?

नई दिल्ली के लिए यह पहल अवसर और चुनौती दोनों लेकर आ सकती है।

  • मौका: वेस्ट एशिया में रणनीतिक उपस्थिति मजबूत करना, रक्षा-तकनीक तक बेहतर पहुंच, और IMEC जैसे प्रोजेक्ट्स को गति देना।
  • चुनौती: अरब देशों और ईरान के साथ संतुलन बनाए रखना, जहां भारत के ऊर्जा और कूटनीतिक हित जुड़े हैं।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस प्रस्तावित गठबंधन पर आगे की चर्चा होने की संभावना है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई