विजय शर्मा का कांग्रेस पर प्रहार: “नक्सल मुद्दे पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण”

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर नक्सलियों का सफाया नहीं होने की बात कही थी।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कवर्धा के शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा के अनावरण के दौरान विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “पांच साल तक सरकार में रहते हुए अपने ही शहीदों के लिए कुछ नहीं कर पाए, और आज जब विष्णु देव साय की सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है, तो कांग्रेस को उसमें भी राजनीति दिख रही है।”

झीरम घाटी का जिक्र

विजय शर्मा ने कहा कि जब भी वे झीरम घाटी से गुजरे, उन्होंने शहीदों को याद किया। उनका कहना था कि “कांग्रेस कहती है कि वे उनके लोग थे, लेकिन हम मानते हैं कि वे छत्तीसगढ़ के नेतृत्व का हिस्सा थे। उनकी सरकार ने पांच साल में उनके लिए कुछ नहीं किया।”

केंद्र सरकार के नेतृत्व में कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के लिए निर्णायक अभियान चला रही है।

शर्मा ने कहा कि झीरम में बने स्मारक पर रुककर उन्होंने प्रणाम किया और संकल्प लिया कि नक्सलवाद से प्रदेश को मुक्ति मिलने के दिन सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “यदि इस पर भी राजनीति की जाती है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई