भूपेश बघेल के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, भाजपा का तीखा पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें कथित तौर पर भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया गया था। यह बात उन्होंने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल के पॉडकास्ट में कही।

पॉडकास्ट में क्या बोले बघेल?

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई।

बघेल के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात है। लेकिन बातचीत के दौरान उनके और उनके करीबियों पर चल रहे मामलों की चर्चा होती थी और मदद का भरोसा दिया जाता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इशारों में उन्हें भाजपा में शामिल होने का सुझाव दिया गया। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वे विपक्ष में हैं और विपक्ष का धर्म निभाते रहेंगे।

छापों को लेकर भी लगाया आरोप

भूपेश बघेल ने यह भी दावा किया कि जब-जब वे दिल्ली से लौटते थे, उसके कुछ समय बाद उनके या उनके करीबियों के यहां केंद्रीय एजेंसियों के छापे पड़ते थे। पहले उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया समझा, लेकिन बाद में उन्हें घटनाओं में समानता नजर आई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री से फोन पर बात भी की थी और उन्हें अधिकारियों से चर्चा का आश्वासन मिला था।

भाजपा का पलटवार

बघेल के आरोपों के बाद भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह बयान पूरी तरह निराधार है और राजनीतिक सहानुभूति पाने की कोशिश है।

भाजपा का कहना है कि छत्तीसगढ़ को उनकी जरूरत नहीं है और वे अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्टर वार

IMG 9043
Screenshot

भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस नेताओं को लेकर व्यंग्यात्मक पोस्टर साझा किए गए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए बयानबाजी की गई है।

इन पोस्टरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

सियासत में बढ़ी गर्मी

IMG 9042
Screenshot

भूपेश बघेल के आरोप और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस इसे गंभीर मुद्दा बता रही है, जबकि भाजपा इसे राजनीतिक नौटंकी करार दे रही है।

आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ की जनता इस सियासी जंग पर नजर बनाए हुए है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई