Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हुए तीन सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मामलों में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र की है। यहां मड़ई मेला देखकर लौट रहे मामा और भांजों की बाइक एक माजदा वाहन से टकरा गई। हादसे में सूरज यादव और उनके दो भांजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल भी मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई। अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर तीन ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

तीसरी घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई। बैकुंठपुर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तीनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी को हादसों का कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई