दंतेवाड़ा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, सीएम साय बोले-यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

जगदलपुर। दंतेवाड़ा पहुंचने पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण धरती पर राष्ट्रपति का आगमन बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस क्षेत्र में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त करेगी। उन्होंने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से राष्ट्रपति का सादर अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत किया।





