Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल अब व्हाट्सएप पर मिलेगा, एक क्लिक में भुगतान और पीडीएफ डाउनलोड की सुविधा

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पीडीएफ फॉर्मेट में बिल भेजा जाएगा।

व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिल को उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाला जा सकेगा। साथ ही संदेश में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया आसान और तेज होगी।

प्रदेश में कुल लगभग 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। कंपनी चरणबद्ध तरीके से इन उपभोक्ताओं को यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बिजली बिल का संदेश कंपनी की आधिकारिक और वेरीफाइड ब्लू टिक आईडी से भेजा जाएगा। इसके साथ ही अधिकृत मोबाइल नंबर 9425551912 भी दर्ज रहेगा, ताकि उपभोक्ता फर्जी संदेशों से सतर्क रह सकें।

कंपनी के अनुसार, जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज होगी, उपभोक्ता को पूरा विवरण वाला बिल तुरंत व्हाट्सएप पर पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। उपभोक्ता मोर बिजली एप के माध्यम से अपनी भाषा की पसंद चुन सकते हैं।

जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर अभी रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके या मोर बिजली एप के जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देना आवश्यक होगा।

कंपनी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि समय पर बिल भुगतान और पारदर्शिता को बढ़ावा मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई