बीजापुर–महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एंटी-नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया था। अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेशन ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के ठोस संकेत मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

गौरतलब है कि अबूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बलों को हर कदम पर चुनौती का सामना करना पड़ता है। फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button