वीडियो कॉल पर युवती से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पैसे न देने पर इंस्टाग्राम पर किया वायरल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती को वीडियो कॉल के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान युवती से कपड़े उतरवाकर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद वह लगातार पैसे की मांग करने लगा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार है और महाराष्ट्र का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले मोबाइल और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया और उसे निजी पलों के लिए मजबूर किया। बाद में उसने स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट लेकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

डर के कारण युवती ने कई बार ऑनलाइन भुगतान और नकद राशि देकर आरोपी को पैसे दिए। आरोपी लगातार 50 हजार रुपए की मांग करता रहा। जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो उसने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए होने वाली इस तरह की ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई