मनेंद्रगढ़ में 801 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में काली मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर ‘जय माता दी’ के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

इस वर्ष की चुनरी यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, क्योंकि इसकी लंबाई 801 मीटर रखी गई। समिति के अनुसार, शुरुआत में यह यात्रा केवल 51 मीटर लंबी चुनरी के साथ शुरू हुई थी, लेकिन हर साल श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के चलते इसकी लंबाई में वृद्धि होती गई।

यात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और चौक-चौराहों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने चुनरी का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी और फूल बरसाकर माता रानी की पूजा-अर्चना की।

यात्रा के दौरान भजन मंडलियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक बना रहा। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।

भक्तों की भारी भीड़ के कारण पूरा नगर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। यात्रा शहर का भ्रमण कर पुनः काली मंदिर पहुंची, जहां से इसे राम मंदिर होते हुए शीतला मंदिर तक ले जाने की योजना है।

आयोजन समिति के अनुसार, नवरात्रि समाप्त होने के बाद इस पवित्र चुनरी को महिलाओं को भेंट किया जाएगा, जिसे श्रद्धालु माता के आशीर्वाद के रूप में अपने घरों में रखते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई