बीएसएनएल टीएसी में रायपुर से 8 प्रतिनिधि शामिल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर मिली मंजूरी

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 प्रतिनिधियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी कि सांसद अग्रवाल द्वारा सुझाए गए नामों में से प्रेम बिरनानी, राहुल जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, हर्षिला रूपाली शर्मा, पवन सिंघानिया, कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार अवधिया और जब्बार दग्गली को समिति में जगह दी गई है।

सांसद अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल टीएसी में स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी से रायपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएं और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button