Contractor upset: ‘हमर क्लीनिक’ और उप स्वास्थ्य केंद्र के 62 निर्माण कार्य पूर्ण, ठेकेदारों को नहीं मिला भुगतान

Contractor upset: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ‘हमर क्लीनिक’ और उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य में देरी अब प्रदेशव्यापी मुद्दा बनता जा रहा है। ठेकेदारों को 15 महीने से भुगतान नहीं मिला है, जिससे कई काम अधूरे छूट गए हैं। बिलासपुर डिविजन में 121 में से 62 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि बाकी कार्य भुगतान के अभाव में रुके हुए हैं। बिलासपुर डिविजन के कार्यपालन अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभागीय स्तर पर आज एक बैठक हुई, जिसमें 10 दिनों के भीतर भुगतान प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

उनका कहना है कि जैसे ही भुगतान शुरू होगा, बाकी बचे कार्य भी फिर से प्रारंभ करा दिए जाएंगे। इससे पहले राजधानी रायपुर में ठेकेदारों ने विरोध जताते हुए बैठक की थी और ‘छत्तीसगढ़ श्रमिक एवं ठेकेदार कल्याण मंच’ का गठन किया था। ठेकेदारों का कहना है कि वे बिना भुगतान के काम नहीं कर सकते, इसलिए सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button