Suspicious women: होटल में बच्चों के साथ छुपकर रह रही 35 महिलाएं बरामद, भारत में रहने का नहीं है वैध दस्तावेज

अंबिकापुर। सरगुजा में बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल अंबिकापुर जिले के दिहल प्लेस होटल से बरामद हुईं 35 संदिग्ध महिलाओं के साथ बच्चे भी बरामद हुए हैं। होटल के हॉल में छुपकर रह रही संदिग्ध महिलाओं में से कईयों के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं बरामद हुए। पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से छत्तीसगढ़ आई 35 संदिग्ध महिलाएं अंबिकापुर जिले में होटल दिहल में छुपकर रह रही हैं। होटल पहुंचकर पुलिस ने छापेमारी की तो होटल के हॉल में रह रही 35 महिलाएं बच्चों के साथ बरामद हुईं। तलाशी के दौरान कई महिलाओं के पास वैध दस्तावेज तक नहीं मिले।

होटल दिहल से बरामद हुई 35 संदिग्ध महिलाएं और उनके साथ मौजूद बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहा है, क्योंकि पुलिस ने होटल से बरामद सभी संदिग्ध महिलाओं को होटल निकाल कर भगा दिया। पुलिस की लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि 35 महिलाओं में से कईयों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ने कहा कि होटल दिहल से बरामद हुई 35 संदिग्ध महिलाओं और बच्चों में से कईयों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिलने के मामले को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button