फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से मिला 300 किलो RDX और AK-47, जम्मू पुलिस को आतंक लिंक का शक

हरियाणा के फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने एक डॉक्टर के कमरे से 300 किलो से अधिक RDX, दो AK-47 राइफल और 84 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को शक है कि यह मामला कश्मीर आधारित आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद (AGH) से जुड़ा हो सकता है। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के ठिकाने पर यह छापा गुप्त सूचना के आधार पर मारा गया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी डॉक्टर का संबंध पहले भी कुछ संदिग्ध लोगों से रहा है, जिनके आतंकी संगठन से संपर्क की आशंका है।

इस केस में अब तक तीन डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। दो डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, बरामद RDX का वजन करीब 350 किलो तक बताया जा रहा है। इसके अलावा जब्त किए गए हथियार और गोला-बारूद से संकेत मिलते हैं कि इसका इस्तेमाल किसी बड़े हमले में किया जा सकता था।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब आरोपी डॉक्टरों के बैंक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य संपर्कों की जांच कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इसका संबंध जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले किसी मॉड्यूल से तो नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई