Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ट्रेडिंग स्कैम मामले में 3 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 1 करोड़ 12 लाख की ठगी को दिया था अंजाम

रायगढ़। ट्रेडिंग स्कैम के आरोपियों को पकड़ने में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रायगढ़ के तमनार में एक करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी की थी। इस गिरोह को पकड़ने के लिए रायगढ़ पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी, जिसके तहत आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अखिल भारत में जांच की गई।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई। उन्होंने साइबर फ्रॉड मामलों की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक सायबर अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल को और मजबूत किया था। इसके तहत तमनार थाने में दर्ज अपराध में आरोपियों की पहचान की गई, जो पश्चिम बंगाल में सक्रिय थे।

तमनार के निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा के मोबाइल पर 6 जून 2024 को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से शेयर मार्केट में हाई रिटर्न का झांसा देने वाला मैसेज आया था। इसके बाद उन्हें एक एप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया गया। उन्होंने इस एप के माध्यम से 3 जुलाई तक लगभग 59 लाख 41 हजार 8711 रुपये का निवेश किया, लेकिन जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि पर्सनल इनकम टैक्स के रूप में 15 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, जो कुल 72 लाख 1817 रुपये थी।

इस प्रकार प्रार्थी को बार-बार गुमराह कर एक करोड़ 12 लाख 43 हजार 913 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायत के आधार पर तमनार थाने में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया. जिन खातों में रूपये ट्रांसफर हुए थे उनकी जानकारी ली गई, जिसमें रूपये इनोवेटिव नाम के खाते में 33 लाख रूपये क्रेडिट होना पाया गया जो संचालक गौरहरी मंडल का है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें पाया गया कि, यह ट्रेडिंग स्कैम पूरे भारत में फैले म्यूल अकाउंट (समान्यतः करेंट अकाउंट जिसे उसके मूल धारक के द्वारा कुछ रूपयों के बदले किसी और को बेच दिया जाता है) संचालित किया जाता है। मामले में गहन पूछताछ से आरोपियों के नेटवर्क के बड़े खुलासे की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ 8 अन्य स्थानों पर भी ठगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई