Sand Excavation: अवैध रूप से भंडारित 150 ट्रिप हाईवा रेत बरामद, 1 चैन माउंटेन मशीन और हाइवा जब्त

Sand Excavation: बिलासपुर। बिलासपुर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्यवाही की गई खनिज अमला बिलासपुर द्वारा गनियारी, कोटा, करहीकछार, छतौना, सोढाखुर्द रतनपुर कछार एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों जांच की गई।

करही कछार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध खनन करते 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील बंद किया गया तथा ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र मे बिना वैध दस्तावेज, के अवैध लगभग 150 ट्रिप हाइवा खनिज रेत का भण्डारण किया जाना पाये जाने पर भण्डारित रेत को हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर से जप्त किया गया ग्राम कछार अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये पर 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी में रखा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button