अमित जोगी समेत 1173 लोग गिरफ्तार

पेंड्रा
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से बड़ी खबर सामने आयी है जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल मच गया और
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी समेत 1173 समर्थकों को किया गया गिरफ्तार।
दरअसल मंगलवार को अमित जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पेंड्रा के ज्योतिपुर चौक पहुंचे थे
जहाँ उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की।
इस पर प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद 1173 लोगों को गिरफ्तार किया,
जिन्हें लाल बंगला स्थित अस्थायी जेल में रखा गया।
अमित जोगी
पुलिस के मुताबिक,प्रतिमा स्थापना के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी,
जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।
वही गिरफ्तारी पीएनएस एक्ट की धारा 172 के तहत हुई,लेकिन बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इधर अमित जोगी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वो न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button