10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच, विराट कोहली की RCB पहुंची रायपुर; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर में आईपीएल 2026 का उत्साह चरम पर है। 10 साल बाद राजधानी को आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है। इसी बीच Royal Challengers Bengaluru की टीम आज रायपुर पहुंच गई। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम एयरपोर्ट से सीधे मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को Mumbai Indians और RCB के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड हस्तियों के मैच देखने पहुंचने की चर्चा है।

IMG 2877

मैचों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूरी व्यवस्था आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित होगी।

स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 5 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं और प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए हैं। अलग-अलग शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन ने स्टेडियम के अंदर कई सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, बोतल, टिफिन, छाता, चाकू, तलवार, पटाखे, लैपटॉप, लेजर लाइट, बैग, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, लाउड हॉर्न और अन्य खतरनाक या भड़काऊ सामग्री शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई