Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, किरंदुल-जयपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जगदलपुर।  बस्तर क्षेत्र के यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। 11 जुलाई से 14 जुलाई तक जगदलपुर और किरंदुल के लिए चलने वाली करीब 10 ट्रेनें रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट) कर दी गई हैं।

ये ट्रेनें अब कोरापुट स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी। कुछ दिन पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच भूस्खलन (लैंड स्लाइड) हो गया था। ट्रैक साफ कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ स्थानों पर अभी भी मरम्मत का काम जारी है। इसी वजह से ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।

जयपुर तक ट्रेन शुरू

ट्रेन संख्या 08501 जयपुर-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक जयपुर से 14.50 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन उसी दिन 20.45 बजे किरंदुल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08502 किरंदुल-जयपुर पैसेंजर स्पेशल 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी जो 11.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।

ये ट्रेनें हुई शॉर्ट टर्मिनेट

  1. दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  2. ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
  3. दिनांक 11.07.2025 से 14.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  4. ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 11.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
  5. ट्रेन संख्या 18005 11.07.2025 से 13.07.2025 तक हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  6. ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 13.07.2025 से 15.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
  7. ट्रेन संख्या 18107 11.07.2025 से 13.07.2025 तक राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  8. ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
  9. दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  10. ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई