Kisan Samman Nidhi: 10 हजाए किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित, केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण नहीं हुआ भुगतान

Kisan Samman Nidhi: बिलासपुर। बिलासपुर। केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण जिले के 10 हजार से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभनहीं मिल रहा है। उन्हें हर साल 6 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। जब तक वे बैंक में जाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दो हेक्टेयर से अधिक खेती वाले किसानों के साथ आयकर दाता, सरकारी नौकरी में पदस्थ को योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।

इसके अलावा जो अपनी जमीन बेच चुके हैं, उन्हें भी योजना का लाभनहीं दिया जाएगा। दरअसल, कई ऐसे किसान हैं, जो अपनी जमीन बेच चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्हीं के नाम पर जमीन है। जमीन का नामांतरण नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जिसे पीएम-किसान योजना भी कहा जाता है, उसके अंतर्गत हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपए तीन किस्तों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है।

भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का लाभ जिले के 1 लाख 12 हजार किसान उठा रहे हैं। पर अभी 10 हजार से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कृषि विभाग के योजनाओं की समीक्षा करते हुए इन किसानों को एक-दो माह के भीतर योजना का लाभ दिलाने कहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button