सरगुजा दौरे पर मुख्यमंत्री साय, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, 281 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लुंड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

लुंड्रा स्थित छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब 281 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 51 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button