लोकार्पण: बिरकोना सरस्वती शिशु मंदिर मे 40 लाख की लागत वाली स्कूल बसों और नई सुविधाओं का हुआ भव्य लोकार्पण….

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने विद्यालय को दी बड़ी सौगात, शिक्षा के विस्तार के लिए बुनियादी सुविधाओं का हुआ अनावरण...

सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, बिरकोना में आज विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। (लोकार्पण) प्रातः 11:00 बजे आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनटीपीसी द्वारा विद्यालय को प्रदान की गई 40 लाख रुपए की लागत वाली दो आधुनिक स्कूल बसें रहीं, जिनका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

शिक्षा के विस्तार के लिए बुनियादी सुविधाओं का हुआ अनावरण  (लोकार्पण)

इस अवसर पर विद्यालय के कायाकल्प के लिए किए गए कई अन्य निर्माण कार्यों का भी अनावरण किया गया, जिसमें पूर्व विधायक रजनीश सिंह के सहयोग से निर्मित शेड, अमर अग्रवाल द्वारा प्रदत्त 15 लाख रुपए की लागत से तैयार बाउंड्रीवाल, भव्य मंच और वॉशरूम मरम्मत कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अशोक ऋषि द्वारा भेंट किए गए दो नए वाटर कूलरों का भी शुभारंभ हुआ और विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जो इस शैक्षणिक उन्नति के साक्षी बने…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button