लाश: तोरवा थाना क्षेत्र के नाले में मिली अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश….

​रेलवे क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी पहचान करने में.....

बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत रेलवे क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। (लाश) स्थानीय लोगों द्वारा नाले में शव देखे जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस जुटी पहचान करने में (लाश)

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button