खेल मैदान कब्जा: खेल का मैदान लौटा दो मासूम बच्चों की यही है पुकार

अतिक्रमण से घिरा खेल मैदान, न्याय की आस में कलेक्टर पहुंचे नन्हे कदम

दोमुहानी स्थित स्कूल के छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपने (खेल मैदान कब्जा) खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। परिजनों ने बताया कि स्कूल परिसर से लगे बच्चों के खेल मैदान पर एक निजी व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में वे कई बार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और कलेक्टर से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

न्याय की आस में कलेक्टर पहुंचे नन्हे कदम (खेल मैदान कब्जा) 

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बच्चों ने भी मासूम अंदाज में प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें उनका खेल मैदान वापस दिलाया जाए। परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा किया है उसके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर बेदखली का आदेश भी जारी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद उसने अब तक जमीन खाली नहीं की है।

परिजनों ने बताया कि खेल मैदान पर कब्जा होने के कारण स्कूल के बच्चों की खेलकूद और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कलेक्टर से जारी आदेश का पालन सुनिश्चित कराते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने और बच्चों का खेल मैदान वापस दिलाने की मांग की ताकि छात्र-छात्राएं पहले की तरह खेल गतिविधियों में भाग ले सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button