Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोरबा में सीएम साय ने भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन किया, युवा कांग्रेस के विरोध पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा पहुंचकर पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित करते हुए इसे भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का केंद्र बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल स्मृति भवन संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाएगा और कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में मदद करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह भवन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को समर्पित रहेगा।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर सरकार के खिलाफ नारे लिखकर अपना आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, राज्य महासचिव, उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई