Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इंस्टाग्राम रील के लिए सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी: पुलिस ने बाइक जब्त कर युवकों पर दर्ज किया केस

भिलाई में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज किया और उनके वाहन जब्त कर लिए। घटना रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पावर हाउस बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो से हुई पहचान

पुलिस को 9 मई को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो मिला था, जिसमें दो युवक तेज रफ्तार में लापरवाही से बाइक और बुलेट चलाते नजर आ रहे थे। दोनों चलते वाहन पर इंस्टाग्राम रील शूट कर रहे थे, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।

जांच के दौरान वाहन नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर युवकों की पहचान आकाश पाण्डेय और रितेश साहू के रूप में हुई। दोनों भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवकों ने स्टंट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना गंभीर लापरवाही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

वाहन जब्त, उठक-बैठक कर मंगवाई माफी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक बुलेट वाहन जब्त कर लिया। साथ ही दोनों युवकों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी करवाई गई और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया के लिए सड़क पर स्टंट करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पहचान कर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई