आरक्षक गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरक्षक गिरफ्तार
तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी सलाखों के पीछे

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर (आरक्षक गिरफ्तार) पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी हिरासत में (आरक्षक गिरफ्तार)
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर और विवाह का प्रलोभन देकर लंबे समय तक उसका दैहिक शोषण किया, जिसके बाद तखतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है





