अवैध कीटनाशक: होटल में अवैध कीटनाशक का बड़ा जखीरा जप्त, मात्रा में झोल के लगे गंभीर आरोप,
बारिश के जहरीले पानी को चाटने से एक गाय और दो कुत्तों की मौत, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित गोल्डन स्टे होटल के पार्किंग स्थल पर (अवैध कीटनाशक) कृषि विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध रूप से भंडारित 4,610 लीटर पौध संरक्षण कीटनाशक, 9,611 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक खाद और लगभग 14 हजार लीटर/किलोग्राम दवाइयां जब्त की गईं, जिस दौरान ‘मांडवाली’ की तमाम कोशिशें नाकाम होने पर कार्रवाई तो करनी पड़ी, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने जब्ती के बाद सारा माल गोदाम संचालक मनीष सिंह को ही सुपुर्दगी में दे दिया, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं;
मीडिया के पूछने पर कहा- लिखित शिकायत कीजिए.. (अवैध कीटनाशक)
वहीं दूसरी ओर, इस अवैध कारोबार के बीच बारिश में भीगकर बहे जहरीले पानी को चाटने से एक गौ माता और दो कुत्तों की मौत की वीभत्स खबर सामने आई है, बावजूद इसके जब मीडिया ने जिम्मेदारों से वर्जन लेना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए लिखित में शिकायत करने की बात कह कर चुप्पी साध ली…





