मजदूर प्रदर्शन: प्लांट दोबारा शुरू करने की मांग, मुक्ति मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्रमिकों को रोजी-रोटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने कोटा क्षेत्र के वेलकम डिस्टलरी प्लांट को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर (मजदूर प्रदर्शन) कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा का कहना है कि प्लांट पिछले करीब तीन महीनों से प्रदूषण विभाग द्वारा बंद किया गया है। जिससे यहां काम करने वाले करीब 800 श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट मंगाकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्लांट को जल्द शुरू कराने की मांग की है।
श्रमिकों को रोजी-रोटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। (मजदूर प्रदर्शन)
मजदूरो ने बताया कि प्लांट बंद होने के बाद कंपनी द्वारा अन्य स्थानों से स्पिरिट लेकर उत्पादन कराया जा रहा है। जिससे श्रमिकों को रोजी-रोटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा के अनुसार, करीब 800 मजदूरों के साथ लगभग 4 हजार लोगों के परिवारों की आजीविका इस काम से जुड़ी है। संगठन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर प्लांट को शीघ्र चालू कराने और हजारों परिवारों को आर्थिक संकट से बचाने की मांग की है।
मोर्चा ने आरोप लगाया कि कंपनी में पिछले करीब 30 वर्षों से शराब का उत्पादन किया जा रहा है लेकिन प्रदूषण के कारण कंपनी को बंद करने की नौबत नही आई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि जब तक प्लांट दोबारा शुरू नहीं होता तब तक श्रमिकों को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।





