पेट्रोल चोरी: बिलासपुर सिम्स अस्पताल परिसर में चोरी का मामला, स्टाफ की गाड़ी से पेट्रोल निकालते पकड़ाए चोर

सिम्स के चपरासी विजय कुमार यादव की गाड़ी को बनाया निशाना,

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, (पेट्रोल चोरी) जहां एक बार फिर अस्पताल परिसर से वाहन चोरी और पेट्रोल चुराने का मामला सामने आया है। सिम्स में पदस्थ चपरासी की गाड़ी से पेट्रोल चोरी करते हुए दो संदिग्ध लड़कों को मौके पर पकड़ा गया है, जिससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अस्पताल में लगातार हो रही चोरियों से कर्मचारियों में आक्रोश (पेट्रोल चोरी)

बिलासपुर सिम्स अस्पताल के चपरासी विजय कुमार यादव ने बताया कि वे सिम्स में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं और जब वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तब दो लड़के अस्पताल के स्टाफ पार्किंग क्षेत्र में खड़े उनकी गाड़ी से पेट्रोल चुरा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड्स और अन्य ड्राइवरों की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया।

जब पीड़ित कर्मचारी को इसकी सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आरोपी सचमुच उनकी गाड़ी से पेट्रोल निकाल रहे थे। पीड़ित ने यह भी बताया कि सिम्स परिसर में इससे पहले भी कई बार गाड़ियां और वाहन के पार्ट्स चोरी हो चुके हैं तथा चोर आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं, जिससे अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों और लोगों में भारी चिंता बनी हुई है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button