तोरवा में चाकूबाजी: तोरवा में डेढ़ घंटे के भीतर दो चाकूबाजी की वारदात, दो युवक घायल…..

मामूली विवाद में चाकू से हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया है। (तोरवा में चाकूबाजी) करीब डेढ़ घंटे के भीतर मामूली विवाद को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों घटनाओं में युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस (तोरवा में चाकूबाजी)

पहली घटना 30 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे बुधवारी बाजार के रामा चौक के पास हुई। बापूनगर निवासी 30 वर्षीय राजेश करिहार सामान खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान सिरगिट्टी निवासी अमन यादव और बापूनगर निवासी राहुल चौहान व सौरभ वहां पहुंचे और राजेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अमन यादव ने चाकू निकालकर राजेश के पैर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल राजेश को उपचार के लिए भेजा गया और मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

दूसरी घटना में नयापारा निवासी लक्की यादव को सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई एक चाकूबाजी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर बातचीत के बहाने लालखदान के महमंत तालाब के पास बुलाया गया था। शाम करीब 4:30 बजे लक्की वहां पहुंचा, जहां करबला निवासी अरमान अपने दो साथियों के साथ पहले से मौजूद था।

आरोप है कि तीनों ने लक्की से रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इसी दौरान अरमान ने चाकू से लक्की की पीठ और जांघ पर हमला कर दिया। दोनों मामलों में तोरवा पुलिस ने घायल युवकों का मेडिकल कराया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं, हालांकि देर रात तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button