पुलिया निर्माण मांग: घोंघा नदी में तीन बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस ने उठाई पुलिया निर्माण की मांग

समडिल में नदी पार करने की मजबूरी खत्म करने की मांग, मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग

तखतपुर सकरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत समडिल में घोंघा नदी पर (पुलिया निर्माण मांग) सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। करीब 4 हजार की आबादी वाले समडिल सहित आसपास के दो-तीन गांवों के लोग आवागमन के लिए इसी नदी को पार करते हैं। नदी के दूसरी ओर श्मशान घाट स्थित होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। वहीं, स्कूली बच्चों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है।

मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग (पुलिया निर्माण मांग)

22 अगस्त को घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत की घटना के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीरता से उठाया गया है। कांग्रेस के ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पर मौजूद पुलिया का निर्माण मजबूती और सुरक्षित तरीके से कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार के घर का चिराग ऐसी दुर्घटना में न बुझे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बेहद जोखिम भरा हो जाता है। इसके बावजूद ग्रामीणों के लिए सुरक्षित रास्ते की स्थायी व्यवस्था नहीं है। लंबे समय से यहां पुलिया/पुल और श्मशान घाट तक सुगम पहुंच की मांग की जा रही है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से घोंघा नदी पर मजबूत पुलिया या पुल का निर्माण कराने, आवागमन को सुरक्षित बनाने तथा तीनों मृत बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। नेताओं ने कहा कि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में भी ऐसी दुखद घटनाओं का खतरा बना रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button