करंट से मौत : इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्दनाक मौत…..

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया... एक झटके में उजड़ गया मेहनतकश कुम्हार का परिवार...

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा (करंट से मौत) सामने आया है, जहां अपने हाथों से मिट्टी को नई पहचान देने वाला एक मेहनतकश कुम्हार बिजली के करंट का शिकार हो गया। ग्राम मगर उछला निवासी 35 वर्षीय अमित प्रजापति, जो मिट्टी के बर्तन, मटके और मूर्तियां बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, मंगलवार दोपहर अपने घर में इलेक्ट्रिक चाक पर मटकी तैयार कर रहे थे।

मिट्टी को आकार देते-देते थम गई जिंदगी (करंट से मौत)

इसी दौरान अचानक चाक में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि अमित मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। अमित अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button