निजीकरण के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दान

बिलासपुर:निजीकरण के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने बुधवार को बिलासपुर के नेहरू चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दान कर अपना आक्रोश जताया।

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भिलाई में निजीकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जो बेहद गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद से रोजगार और आम लोगों की आजीविका से जुड़े संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान भिलाई स्टील प्लांट और मैत्री बाग के निजीकरण का खास तौर पर विरोध किया गया। साथ ही सरकारी स्कूलों को भी निजीकरण के दायरे में लाने की कथित योजना पर कड़ा ऐतराज जताया गया।

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण की प्रक्रिया नहीं रोकी गई और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई