घरघोड़ा में युवक से मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR दर्ज

रायगढ़। घरघोड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस मामले में नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

18 वर्षीय रोहन सारथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की दोपहर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी अपने दो साथियों नरेंद्र बैरागी और इसरन खान उर्फ बाबू के साथ जबरन उसके घर में घुसे। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया और जातिसूचक गालियां देते हुए उसे धमकाया।

पीड़ित रोहन ने बताया कि जब उसने इसका कारण पूछा तो अमित त्रिपाठी ने कहा कि वह गांव का मुखिया बन गया है और यदि उसे गांव में घूमते देखा गया तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की कोशिश की।

घटना के समय मौके पर साहिल नाग और तेल्को चौहान जैसे गवाह भी मौजूद थे। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उसे कई बार धमका चुके हैं और अब जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमित त्रिपाठी, नरेंद्र बैरागी और इसरन खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित बीपीएससी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे संवेदनशील मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई