युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार, बिजली टावर पर चढ़ गया पति

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। 35 वर्षीय होरीलाल अपने सुसराल गनियारी गांव पत्नी को लेने पहुंचा था जहां शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार दिया, तो वह टावर पर चढ़ गया। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उसे नीचे उतारने पहुंचे लेकिन नशे की हालत में वह और उंचाई में चढ़ता जा रहा था, जब पत्नी ने उसके साथ चलने के लिए हामी भरी तभी वह नीचे उतरा। ससुराल वालों ने बताया कि बिजली टावर में चढ़ने के बाद वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। 112 में आए आरक्षक कुन्दन सिंह ने युवक को प्यार से समझाया पर वह नहीं माना।

कुंदन ने युवक की पत्नी को वहां पर बुलवाया। जब पत्नी ने उससे कहा कि वो उसके साथ घर जाने के लिए तैयार तब जाकर वो टावर से नीचे उतरा। पूरा मामला होरीलाल अपने ससुराल गनियारी में पत्नी को लेने के लिए आया था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना किया तो उसने और अधिक शराब पी फिर बिजली के टावर में चढ़ गया। जैसे ही ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में उसे मनाने पहुंचे। गांव के लोग जितना उसे नीचे आने के लिए कहते होरीलाल नशे की हालत में उतना ही उंचाई में चढ़ता जा रहा था।

वो टावर के सबसे ऊंचे स्थान में चढ़ गया था। गनीमत यह रही की इतना हाई वोल्टेज लाइन की वो चपेट में नहीं आया, नहीं तो मौके पर ही मौत हो जाती। आरक्षक कुंदन सिंह ने सोचा कि युवक कहीं पुलिस की वर्दी देखकर घबरा ना जाए, इसलिए उसने वहीं पर वर्दी को बदलकर गाड़ी में रखा और सामान्य आदमी के तरह कपड़ा पहनकर उसके नजदीक गया। वहां उसने उसे समझाया को उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार है। जैसे ही पत्नी ने हामी भरी युवक नीचे उतर आया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई