Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भिवानी में बीच सड़क पर युवक की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, परिजनों ने दोस्त पर जताया हत्या का शक

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है. खबर है कि बीच रोड युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई. युवक अपने बड़े भाई फौजी के साथ गुरुग्राम से भिवानी आया था. यहां बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया. इसका सीसीटीवी भी सामने आया है. वीडियो में आरोपी बीच रोड पर युवक को चाकू से घोंप रहा है.

चाकू घोंपकर युवक की हत्या: बताया जा रहा है कि करीब 7 बार युवक पर चाकू से हमला किया गया है. हमले के बाद युवक लहूलुहान अवस्था में बस कुछ कदम चला. जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा. मृतक के भाई ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े में हत्या करने का शक जताया है. मामला बुधवार शाम का बताया जा रहा है. मृतक नवीन (35) भिवानी में गांव अजीतपुर का निवासी था.

दिल्ली से भिवानी आया था नवीन: मिली जानकारी के मुताबिक, भिवानी में गांव अजीतपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह आर्मी में है. फिलहाल उसकी ड्यूटी सिक्किम में है. उसका छोटा भाई नवीन गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता था. बीते कल उसे दिल्ली से भिवानी आना था. उसे कार से लेने के लिए उसकी बुआ का बेटा गांव पालुवास निवासी आकाश आया था. संदीप ने बताया कि गुरुग्राम से आते हुए वह अपने साथ भाई नवीन को भी कार में बैठाकर ले आए.

रंजिश में हत्या करने का दोस्त पर शक: भिवानी पहुंचने पर नवीन के फोन पर किसी का फोन आया. जिसके बाद उसने भिवानी के कदम अस्पताल में रुकने के लिए कहा. वहां जैसे ही कार रोकी तो बाइपास पर आए 3 युवकों ने गाड़ी से उतरकर नवीन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद संदीप घायल नवीन को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचा. वहां से उसे सामान्य अस्पताल लेकर आए. जहां पहुंचने से पहले नवीन की मौत हो गई. संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले नवीन के दोस्त की बर्थडे पार्टी थी. जहां नवीन का झगड़ा हो गया था. शक है कि इसी रंजिश में नवीन की हत्या की गई है.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश: मौके पर पहुंचे डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मृतक के भाई संदीप के बयान लिए जा रहे हैं. अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल जांच की जा रही है. आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई