दिल्ली में यमुना खतरे पर, पंजाब-हरियाणा में बाढ़ से हाहाकार; अब तक 30 मौतें

दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी 206 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से हालात बिगड़े। राजधानी में निचले इलाकों से अब तक 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई जगह घुटनों तक पानी भरा है और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के आदेश दिए गए हैं।

हरियाणा के झज्जर, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत कई जिलों में 200 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए। पंजाब के 23 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 1400 गांव प्रभावित हैं और करीब 3 लाख लोग संकट से जूझ रहे हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब के 23 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। फंसे लोगों को नाव की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 20 शहरों में तेज बारिश से बुरा हाल है। नोएडा और मथुरा में पानी भर गया है, जबकि आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया। मथुरा में 900 परिवार प्रभावित हैं।

ezgif 39bd7f1243c2351756862084 1756863955

हिमाचल प्रदेश में 1300 सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान ढहने से 8 लोगों की मौत हुई। सात जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। राजस्थान के दौसा में कच्चा बांध टूटने से जयपुर जिले के गांव जलमग्न हो गए।

मध्य प्रदेश में इस मानसून में अब तक 970.28 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से ज्यादा है। पिछले साल यहां औसतन 1117.6 मिमी बारिश हुई थी। देशभर में बाढ़ और बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी है और प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में जुटा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई