देवास में श्रमिकों की नाव नर्मदा में पलटी, एक लापता, 7 को बचाया

जिले के खातेगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम राजोर के समीप रविवार दोपहर एक नाव नर्मदा नदी में पलट गई। नाव में सवार 7 श्रमिकों को आसपास के अन्य नाववालों व स्थानीय तैराकों ने बचा लिया जबकि एक के लापता होने की जानकारी सामने आई है। जिसकी तलाश स्थानीय गोताखाेरों द्वारा की जा रही है, खातेगांव थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है।

बचाए गए मजदूर हुए रफूचक्कर

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। सूचना मिलने पर आसपास के अन्य नाविक मौके पर पहुंचे और 7 श्रमिकों को बचा लिया गया। वहीं एक श्रमिक लापता हो गया है। नाव में करीब 8 श्रमिक सवार थे जिनके अवैध तरीके से रेत निकालने का काम करने की आशंका जताई जा रही है। जो श्रमिक डूबने से बचाए गए, वो कुछ ही देर में मौके से इधर-उधर हो गए थे।

पुलिस कर रही तलाश

खातेगांव थाना टीआई विक्रांत झांझोट ने बताया 7 श्रमिक सकुशल नदी से निकाल लिए गए थे, निलेश नाम का एक श्रमिक लापता है जो ग्राम बाल्या सतवास का निवासी बताया जा रहा है, उसकी सर्चिंग की जा रही है। श्रमिक किस काम के लिए नर्मदा नदी में गए थे, अभी यह स्पष्ट नहीं है। जो श्रमिक बचाए गए हैं उनकी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button