देहरादून में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर गरजे , महिला जन आक्रोश रैली में विपक्ष पर निशाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान वे हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक पदयात्रा में भी शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया, लेकिन लोकसभा में यह पारित नहीं हो सका।

सीएम धामी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब देश की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि “मातृशक्ति नए भारत के निर्माण का आधार है” और केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और जनधन योजना जैसी कई पहलें चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, महिला सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई