महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा: अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—‘महिलाओं के साथ धोखा’

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए इसे महिलाओं के साथ “धोखा” बताया है।

अमित शाह ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इस अहम बिल को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष के जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हर उस महिला का अपमान है, जो लंबे समय से अपने अधिकार का इंतजार कर रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर इस बिल को पास नहीं होने दिया। शाह ने कहा कि इसका राजनीतिक असर भी दिखेगा और 2029 के चुनाव में विपक्ष को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

दरअसल, लोकसभा में इस बिल पर करीब 21 घंटे चर्चा के बाद वोटिंग हुई। कुल 528 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें 298 वोट पक्ष में और 230 वोट विपक्ष में पड़े। लेकिन बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई यानी 352 वोट जरूरी थे, जिसके चलते यह 54 वोट से गिर गया।

महिला आरक्षण बिल के पास नहीं होने के बाद सत्ता पक्ष में नाराजगी है, जबकि विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button