दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500, जानें कौन मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन

दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ की घोषणा की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है, जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है और जो आयकर दायरे में नहीं आतीं।
पात्रता मानदंड:
- आयु सीमा: 18 से 60 वर्ष
- आय सीमा: वार्षिक आय ₹3 लाख से कम
- निवास: दिल्ली की स्थायी निवासी, कम से कम पिछले 5 वर्षों से
- अन्य शर्तें: सरकारी नौकरी करने वाली, पेंशन पाने वाली, या अन्य सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी
आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्षों का)
- आय प्रमाण पत्र
- दिल्ली में स्थित बैंक खाता (आधार से लिंक)
- सक्रिय मोबाइल नंबर
आवेदन प्रक्रिया:
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च 2025 से शुरू होगी
- नगर निगम कार्यालय, बड़े बाजारों और सोसाइटीज में विशेष रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए जाएंगे
- फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है
महत्वपूर्ण बिंदु:
- योजना की पहली किस्त 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी होगी
- राशि सीधे लाभार्थी महिला के आधार से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर होगी
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है
अधिक जानकारी के लिए महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
1
/
549


इन्हें मिला विजडन क्रिकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड | the Wisden Cricketer of the Year Award

लच्छन देई और गगना देई का पवित्र मेला | Unique Tradition of Holy Fair Bastar

आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के पर्यटकों का क्या हुआ ? #viralvideo #cgnnlive #ytshorts #shorts

पहलगांव हमले पर क्या बोले "भाईजान" | #cgnnlive #shorts #viralvideo #ytshorts
1
/
549
