दिल्ली में महिलाओं को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का लोन, स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा। इस लोन की गारंटी खुद दिल्ली सरकार लेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह घोषणा उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय मेगा स्वयं सहायता समूह मेला-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है।

उन्होंने बताया कि अब दिल्ली के मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि महिलाओं और स्थानीय उत्पादकों को बड़ा बाजार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से विदेशी सामान छोड़कर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील भी की।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार बैंकों के जरिए महिलाओं को आसान ऋण उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से मेले में बैंकिंग संस्थानों को भी शामिल किया गया, ताकि स्वयं सहायता समूहों की वित्तीय पहुंच मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ‘मंडे मेट्रो’ और ‘नो व्हीकल डे’ जैसे अभियानों पर काम कर रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। यहां हस्तशिल्प, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई