डॉलर मजबूत होने से सोना-चांदी के दाम गिरे, बाजार में सुस्ती

डॉलर में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह की शुरुआत में ही बुलियन मार्केट में कमजोरी बनी रही और निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की बजाय डॉलर की ओर बढ़ा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना वायदा गिरकर 4716 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 74.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। वैश्विक तनाव और निवेशकों के सुरक्षित विकल्प के रूप में डॉलर को प्राथमिकता देने से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा।

इसका असर इंदौर के सराफा बाजार में भी दिखाई दिया, जहां सोना 400 रुपये टूटकर 1,51,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 1500 रुपये की गिरावट के साथ यह 2,36,500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों के बावजूद बाजार में मांग कमजोर बनी हुई है।

व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल रहने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इस स्थिति में निवेशक बुलियन से दूरी बनाकर डॉलर में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।

इंदौर बाजार में सोना आरटीजीएस 1,49,100 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,600 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर रहा। वहीं चांदी आरटीजीएस 2,40,000 रुपये प्रति किलो और चांदी टंच 2,37,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। चांदी के सिक्के 2600 रुपये प्रति नग के भाव से बिके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई